Breaking

Saturday, January 11, 2020

Bank Nifty | What is Ban Nifty?

Bank Nifty | What is Ban Nifty?
Bank Nifty | What is Ban Nifty?

What is Bank Nifty?

Bank Nifty क्या है इसे कैसे trade किया जाता है market में इसका कितना महत्व है और इसमें invest करने से फायदा है या नुकसान ये सभी सवाल के जवाब आपको यहाँ पर मिलने वाले है।

ये market में एक दिग्गज नाम से जनि जाती है। इसके अंदर जितने भी बड़े बड़े अच्छे grade वाले banks है वो शामिल है। इसमें सिर्फ future में ही trading की जाती है। इसके अंदर HDFC BANK, KOTAK BANK, SBI BANK & AXIS BANK इनका महत्व बहुत बड़ा है।


इसमें सबसे ज्यादा volume में trade किया जाता है। बहोत से लोग सिर्फ इसमें में ही trading करते है। वो लोग इसमें intraday, positional, option buying और option selling इन सभी में trading करते है। इसकी movement बहुत ही volatile होती है। जिस दिन कोई bank news या कोई भी ऐसी news रहे जिससे इसमें volatile movement हो उस दिन आप लोग इसमें trading करने से दूर ही रहे तो अच्छा है।


अगर आपको इसमें Investing करना है तो सबसे पहले आप लोगो को इसके बारे में पूरी जानकारी लेनी होगी और इसमें total कितने banks शामिल है वो भी जानना जरुरी है क्यों की ये उन्ही banks के ऊपर depend है और वो banks जैसे movement करते है वैसे है इसकी movement होती है।


Bank Nifty Lot Size कितनी है ये भी आपको पता रहना जरुरी है। पहले 40 रु थी लेकिन अभी वह कम कर दीया  गया है और अभी वो 20 रु है। अगर आपको यही पता ही नहीं रहेगी तो आपको trading करने में मुश्किल हो सकती है क्यों की इसमें सिर्फ Future में trading होती है और उसका Lot Size पता रहना एक Trader के लिए बहोत जरुरी रहता है।


अगर आपको ये पता है तो आपको कितने lot में काम करना है ये आप इससे पता कर सकते हो। आप अपने margin के हिसाब से भी फिर कितने lot में काम करना है ये तय कर सकते हो। 


इसमें आप जैसे काम करते हो तो इसमें Monthly Expiry होती है लेकिन इसकी Weekly भी Expiry होती है। Option में लोग सबसे ज्यादा इसके Weekly Expiry के दिन trade लेते है क्यों की उस दिन Premium बहुत कम हो जाता है expiry की वजह से और अगर इसमें बड़ी movement आ गयी तो Premium बहोत ज्यादा High हो जाते है और जिन्होंने Low Premium लिए होते है उनको बहुत अच्छा Profit हो जाता है। इसलिए Bank Nifty Weekly Expiry के दिन इसका Trade Volume सबसे ज्यादा रहता है। 

इसमें अगर आप trade करना चाहते हो तो इसके लिए Margin For Bank Nifty कितनी लगेगी ये भी आपको पता रहना जरुरी होता है। अगर आपको Positional Trading करना है तो आपको लगभग 1 lot trade करने के लिए 80000 रु से 90000 रु लगते है। यही अगर आप Intraday Trading करना चाहते हो तो लगभग 1 lot trade करने के लिए 10000 रु ज्यादा से ज्यादा और कम से कम 5000 रु Margin Money में आपका काम हो जाता है।


अगर आपको इसमें trade करना है और intraday and positional में काम करना है तो मार्केट में Bank Nifty Advisory भी मिलती है। बहोत सारे ऐसे company है और कुछ लोग खुद की company डाले हुए है जो इसकी intraday and positional की call देते है। उसके हिसाब से उनके monthly और quarterly plans रहते है। वो आपको trial calls भी देते है। अगर आपको calls अच्छे लगे तो आप इसकी Advisory से भी काम कर सकते हो।


इसमें अगर आप काम करना सुरु कर देते हो तो Bank Nifty Support and Resistance क्या है ये भी पता रहना बहुत जरुरी है। इससे आपको थोड़ा अंदाजा हो जाता है की ये अगर support के पास है तो वो यहाँ support लेगी या नहीं और अगर ये resistance के पास है तो वो ये लेगी या नहीं।


Bank Nifty Future Support and Resistance levels अगर आपको जानना है तो निचे दिए हुए link पे आप पता कर सकते है मैंने वहा पर सभी levels की जानकारी दी हुई है तो आप उसे देखे और अपने trading के लिए use करे। इससे आपके trading में बहुत मदत हो सकती है।


Support and Resistance Levels ➤➤➤ click here...


इसमें काम करने के लिए आपको अच्छे strategy पर काम करना बहोत जरुरी हो जाता है। आपकी एक या दो अच्छी strategy आपको बहुत अच्छे पैसे कमाके दे सकती है।


अगर आपको Bank Nifty Zero Loss Strategy की intraday strategy जानना है तो निचे Video Link दी है वहा पर मैंने intraday strategy के ऊपर एक अच्छी strategy बनाई है। अगर आपको अच्छी लगे तो मुझे आप comment में बताना की ये मेरी strategy कैसी है और कैसे काम करती है और इस strategy से आपको Profit हो रहा है या नहीं वो भी बताये।


Zero Loss Strategy ➤➤➤ click here...


No comments:

Post a Comment